माननीय प्रभारी मंत्री डॉ. हंसराज विश्वकर्मा ने कनहर सिंचाई परियोजना का किया निरीक्षण
माननीय प्रभारी मंत्री डॉ. हंसराज विश्वकर्मा ने कनहर सिंचाई परियोजना का किया निरीक्षण
8:06 PM, Jul 22, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

कनहर सिंचाई परियोजना का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के दिए निर्देश।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश।पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा।गांव चौपाल संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश।जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. हंसराज विश्वकर्मा ने मंगलवार को अमवार पहुंचकर निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया तथा परियोजना की प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के उपरांत उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि कनहर सिंचाई परियोजना का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।प्रभारी मंत्री ने परियोजना से प्रभावित विस्थापित परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाएं।इसके पश्चात उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार एवं शासन द्वारा उपलब्ध सभी स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा जर्जर भवनों की आवश्यक मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।इसके बाद प्रभारी मंत्री ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।दुद्धी तहसील क्षेत्र में आयोजित गांव चौपाल संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नंदलाल गुप्ता, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री जीत सिंह खरवार, श्री श्रवण कुमार गौड़, अपना दल (एस) के श्री अंजनी पटेल, उपजिलाधिकारी दुद्धी श्री रवि पासवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






