पेड़ है तो जीवन है...राजेंद्र सिंह बघेल
पेड़ है तो जीवन है...राजेंद्र सिंह बघेल
9:33 PM, Jul 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Suresh gupt

अवसर था हर वर्ष की भांति इस वर्ष मानसून काल में नवजीवन रहवासी कल्याण समिति द्वारा पार्क तैयार करने के लिए सौरा नाला जहां कचरा डम्प किया जा रहा था वहां स्वच्छता अभियान चलाकर विभिन्न प्रजातियों के कुल चार सौ पौधे रोपित किए गए!! जिसमें विभिन्न प्रजाति के पौधे आम,चीकू, अमरूद, जामुन , बेल, पीपल,अशोक ,नीम आदि शामिल हैं!!इस अवसर पर संस्था के संरक्षक समाज सेवी राजेंद्र सिंह सिंह बघेल ने कहा केवल पौधा रोपण से कुछ नहीं होगा हमे इसके संवर्धन और संरक्षण के लिए बच्चों के तरह इन पौधों का पालन पोषण करना होगा..संस्था के अध्यक्ष आर के सिंह ने इस आयोजन के सार्थकता पर विचार व्यक्त करते हुए कहा विगत अनेक वर्षों से रहवासी कल्याण समिति द्वारा इस तरह के कार्य किए जा रहे है, हरा भरा वातावरण हमारे मन मस्तिष्क को ऊर्जा प्रदान करता है,समाजसेवी एवं रेडियो ऊर्जा के संरक्षक शशिधर गर्ग ने बताया हम केवल पौधारोपण कर प्रकृति को संवारने का कार्य नहीं कर रहे है,जल संरक्षण, प्रदूषण के विरुद्ध संघर्ष एवं वातावरण को शुद्ध रखने हेतु स्वच्छता अभियान चलाकर निरंतर कार्य कर रहे है, हमने अपने छतों पर विभिन्न रसदार पेड़ो को लगाने का प्रयास किया है,जिसे शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने सराहा है!!समाज सेवी एवं संस्था के कोषाध्यक्ष सत्य नारायण बंसल ने सभी रहवासियों का इस पुनीत कार्य में योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा,यह सब स्वस्फूर्त कार्यक्रम है, जिसे केवल पुरुष ही नहीं महिलाएं और बच्चे बढ़ चढ़ कर भाग लेते है, तथा आर्थिक योगदान प्रदान करते है!!इस स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम में रहवासी कल्याण समिति विन्ध्यनगर के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे!!
यह भी पढ़ें






