होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनप्रभात लाइव न्यूज़ का असर: डाला बाड़ी खन्ना कैम्प के सामने गड्ढा भरने पहुंचे कर्मचारी

सोनप्रभात लाइव न्यूज़ का असर: डाला बाड़ी खन्ना कैम्प के सामने गड्ढा भरने पहुंचे कर्मचारी

11:32 AM, Jul 2, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

सोनप्रभात लाइव न्यूज़ का असर: डाला बाड़ी खन्ना कैम्प के सामने गड्ढा भरने पहुंचे कर्मचारी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क





डाला, सोनभद्र।डाला के बाड़ी खन्ना कैम्प के सामने स्टेट हाईवे पर पहली बारिश के बाद बने बड़े गड्ढे से लगातार दुर्घटनाएं होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आ गया। गुरुवार को विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचकर गड्ढे को भरने का कार्य शुरू कर दिया।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बने गहरे गड्ढे और जलभराव के कारण बाइक व चारपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था तथा कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी थीं। सोन प्रभात खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग द्वारा तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किए जाने से लोगों ने राहत की सांस ली।हालांकि, क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि केवल अस्थायी मरम्मत के बजाय सड़क का स्थायी और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में फिर ऐसी समस्या उत्पन्न न हो।— सोनप्रभात लाइव न्यूज़

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions