आगामी चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची नाम बढ़ाने, नाम विलोपन, नाम सुधार हेतु बी एल ओ तैनात
सोनभद्र जिलाधिकारी सोनभद्र के जारी निर्देश के अनुपालन में मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम जोड़े जाने हेतु फार्म संख्या - 6 व मतदाताओं का नाम विलोपन हेतु फार्म संख्या 7 , नाम सुधार हेतु फार्म संख्या 8 दुद्धी क्षेत्र के समस्त निवासियों के सुविधा के मद्देनजर पीएमश्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज दुद्धी सोनभद्र में बी एल ओ सुशील कुमार
9:17 PM, Oct 24, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

सोनभद्र जिलाधिकारी सोनभद्र के जारी निर्देश के अनुपालन में मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम जोड़े जाने हेतु फार्म संख्या - 6 व मतदाताओं का नाम विलोपन हेतु फार्म संख्या 7 , नाम सुधार हेतु फार्म संख्या 8 दुद्धी क्षेत्र के समस्त निवासियों के सुविधा के मद्देनजर पीएमश्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज दुद्धी सोनभद्र में बी एल ओ सुशील कुमार , नौशाद अहमद , पूनम , इंदु देवी की ड्यूटी जन सुविधा के दृष्टिगत लगाई गई हैं। जिसकी पड़ताल करने नायब तहसीलदार दुद्धी भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि जो मतदाता 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में नहीं है वो शीघ्र मतदाता सूची में नाम जुड़वा ले और जो मतदाता जीवित नहीं हैं उनका नाम विलोपन करने, साथ ही मतदाता सूची में नाम संशोधन हेतु संपर्क करें जिससे लोकतंत्र के महापर्व मतदान के वक्त किसी प्रकार की मतदाताओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े । साथ में दुद्धी के लेखपाल सुशीला पाण्डेय मौजूद रहे ।
यह भी पढ़ें






