विराट रुद्र महायज्ञ में 251 जड़ी-बूटियों से दी गई आहुति, यज्ञ स्थल जयकारों से गूंजा
विराट रुद्र महायज्ञ में 251 जड़ी-बूटियों से दी गई आहुति, यज्ञ स्थल जयकारों से गूंजा
7:07 PM, Jun 6, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को वैदिक विधि-विधान के साथ अग्निमंथन से निकली पवित्र ज्वाला को हवनकुंड में प्रज्ज्वलित किया गया। इस दौरान प्रकृति संरक्षण एवं लोककल्याण की कामना के साथ 251 जड़ी-बूटियों से निर्मित विशेष हवन सामग्री से आहुति दी गई। यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा परिसर वैदिक मंत्रोच्चार व जयकारों से गुंजायमान हो उठा।कार्यक्रम के संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी महाराज ने बताया कि मणिराम छावनी रामजन्मभूमि अयोध्या के महंत कमल नयन दास महाराज आगामी 13 जून को यज्ञ की पूर्णाहुति एवं गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे।महायज्ञ के दूसरे दिन आचार्य गोपालधर द्विवेदी, राजेश कुमार पाठक, हरिओम द्विवेदी एवं अमरेश तिवारी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन-अर्चन किया। यज्ञ में पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए 251 औषधीय जड़ी-बूटियों से निर्मित हवन सामग्री का प्रयोग किया गया।यज्ञ के साथ प्रतिदिन आयोजित होने वाले विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक भिखारी बाबा ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।अग्निमंथन एवं यज्ञ कार्यक्रम में रमेश कुमार, देवेंद्र कुमार, शशि देवी, चिंता मौर्य, विमला देवी, शुभराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना बाबा, रामखेलावन, राजेश, परमानंद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






