दैनिक जीवन में योग को शामिल करें : योगी संकटमोचन
सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के दिशा-निर्देशन एवं युवा भारत के जिला प्रभारी मयंक कुमार दुबे के मार्गदर्शन में इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में आयोजित 10 दिवसीय योग शिविर का सोमवार को समापन हुआ। शिविर का संचालन सोशल मीडिया जिला प्रभारी एवं जिला महामंत्री योगी संकटमोचन द्वारा किया गया
5:09 PM, Aug 24, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में 10 दिवसीय योग शिविर का हुआ समापन
सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के दिशा-निर्देशन एवं युवा भारत के जिला प्रभारी मयंक कुमार दुबे के मार्गदर्शन में इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में आयोजित 10 दिवसीय योग शिविर का सोमवार को समापन हुआ। शिविर का संचालन सोशल मीडिया जिला प्रभारी एवं जिला महामंत्री योगी संकटमोचन द्वारा किया गया।शिविर के दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज के अध्यापकों, छात्र-छात्राओं को नियमित योगाभ्यास कराया गया तथा योग से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने चक्रासन, शीर्षासन और सर्वांगासन जैसे कठिन आसनों का प्रदर्शन भी किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को योग शिक्षकों एवं कॉलेज के शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया।समापन अवसर पर योगी संकटमोचन ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि व्यस्त जीवनशैली के बीच स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योग आवश्यक है। विद्यार्थियों से अपने परिवार के सदस्यों को भी योग के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम का समापन हास्य आसन, भजन-कीर्तन एवं सामूहिक योगाभ्यास के साथ हुआ। योगी संकटमोचन ने कहा कि कॉलेज प्रशासन की इच्छा होने पर वे आगे भी इसी प्रकार योग सेवा देने के लिए तत्पर रहेंगे।शिविर के दौरान पतंजलि योग समिति सोनभद्र के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी सहित भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि की विभिन्न शाखाओं का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिलता रहा।योगी संकटमोचन द्वारा सोनभद्र जिले के विभिन्न स्थानों पर एक दिवसीय, तीन दिवसीय एवं 11 दिवसीय योग शिविर आयोजित कर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उनके इस निरंतर प्रयास की जनमानस में सराहना हो रही है। आयोजकों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें






