होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में छात्राओं को डिजिटल तकनीक एवं करियर विकल्पों की दी गई जानकारी

दुद्धी, सोनभद्र। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित IT/ITES (Information Technology & Information Technology Enabled Services) ट्रेड के तहत छात्राओं को सूचना प्रौद्योगिकी, डिजिटल तकनीक एवं रोजगार के अवसरों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई

8:48 PM, Aug 29, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में छात्राओं को डिजिटल तकनीक एवं करियर विकल्पों की दी गई जानकारी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

IT/ITES प्रशिक्षण से छात्राओं को मिलेंगे रोजगार के बेहतर अवसर 

 सोनभद्र। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित IT/ITES (Information Technology & Information Technology Enabled Services) ट्रेड के तहत छात्राओं को सूचना प्रौद्योगिकी, डिजिटल तकनीक एवं रोजगार के अवसरों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में छात्राओं को वर्तमान समय में कंप्यूटर एवं डिजिटल तकनीक के बढ़ते महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही IT/ITES क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न रोजगार, करियर एवं स्वरोजगार के अवसरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि तकनीकी शिक्षा और डिजिटल कौशल को मजबूत बनाकर वे भविष्य की रोजगारपरक आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकती हैं।इस दौरान छात्राओं को कंप्यूटर के व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ IT/ITES क्षेत्र में आवश्यक तकनीकी एवं डिजिटल कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञापन

छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न विषयों से संबंधित अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका समाधान संबंधित शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों द्वारा किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आधुनिक तकनीकी परिवेश से जोड़ना, उनमें डिजिटल दक्षता विकसित करना तथा भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करना रहा।

विद्यालय के शिक्षकों एवं संबंधित प्रशिक्षकों ने छात्राओं को बदलती तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप निरंतर नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्या शोभा कुमारी यादव, डॉ. प्रीति शर्मा, श्रीमती वर्षा, श्रीमती संचिता श्रीवास्तव, कु. आरती, कु. राधा, मनीष कुमार, आकांक्षा भारती, मंजू देवी सहित विद्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions