एक्शन एड द्वारा आओ मिलकर छात्रवृत्ति पाए’ अभियान के तहत छात्राओं को छात्रवृत्ति की जानकारी दी गई
सोनभद्र :क्शन एड के सहयोग से संचालित ‘आओ मिलकर छात्रवृत्ति पाए’ अभियान के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुअर सोत में छात्रवृत्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश कुमार ने छात्राओं को छात्रवृत्ति योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
2:05 PM, Sep 19, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Ved vyas singh maurya

सोनभद्र। एक्शन एड के सहयोग से संचालित ‘आओ मिलकर छात्रवृत्ति पाए’ अभियान के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुअर सोत में छात्रवृत्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश कुमार ने छात्राओं को छात्रवृत्ति योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता तथा आवेदन के दौरान आवश्यक समस्त दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, बैंक खाता, आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, शैक्षिक प्रमाण-पत्र आदि के बारे में जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को समय से आवेदन करने तथा दस्तावेजों को सही तरीके से तैयार रखने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रामेश्वरी जी ने कहा कि “एक्शन एड द्वारा बच्चों के हित में छात्रवृत्ति को लेकर किया जा रहा जागरूकता एवं सहयोग का कार्य सराहनीय है। इससे छात्राओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने और सरकारी छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में मदद मिलेगी।”
यह भी पढ़ें
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने छात्रवृत्ति से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका समाधान सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अध्यापिका प्रियंका जी, बिट्टू जी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा पात्र विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूक करना रहा।






