होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब ओबरा ने मनाया भव्य तीज महोत्सव

ओबरा--इनरव्हील क्लब ओबरा द्वारा किड्स केयर इंग्लिश स्कूल में हर्षोल्लास के साथ तीज महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार अंकिता सिंह रही। जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई और सभी का उत्साहवर्धन किया।

5:16 PM, Sep 17, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

इनरव्हील क्लब ओबरा ने मनाया भव्य तीज महोत्सव
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


ओबरा--इनरव्हील क्लब ओबरा द्वारा किड्स केयर इंग्लिश स्कूल में हर्षोल्लास के साथ तीज महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार अंकिता सिंह रही। जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई और सभी का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष प्रियंका सिंह,पूर्व प्रेसिडेंट जस्किर्ति तनेजा, सचिव जूली सिंह,आईएसओ मीनू गोयल एवं कोऑर्डिनेटर नीतू सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शानदार संचालन तौकीर फातिमा ने किया। विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं प्रतियोगिताओं ने पूरे समारोह में उत्साह और उमंग भर दी। ज्योति वर्मा को तीज क्वीन चुना गया, जबकि सुनीता सिंह प्रथम रनर-अप रहीं।इस अवसर पर शिक्षिका मंजुलिका श्रीवास्तव को शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार अंकिता सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।मेहंदी, श्रृंगार, खेल और हंसी-खुशी से सजे इस आयोजन ने सभी के मन में तीज की परंपरा और उल्लास को जीवंत कर दिया। इनरव्हील क्लब ओबरा का यह आयोजन महिला शक्ति, सौहार्द और संस्कृति का सुंदर संगम रहा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions