होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

14 जुलाई को होगी सिंचाई बन्धु की बैठक, किसानों की समस्याओं के समाधान पर रहेगा फोकस

14 जुलाई को होगी सिंचाई बन्धु की बैठक, किसानों की समस्याओं के समाधान पर रहेगा फोकस

8:04 PM, Jun 29, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

14 जुलाई को होगी सिंचाई बन्धु की बैठक, किसानों की समस्याओं के समाधान पर रहेगा फोकस
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

Writing
सबहेडिंग:राबर्ट्सगंज में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में होगी सिंचाई व्यवस्थाओं की समीक्षासोनभद्र। जिले के किसानों की सिंचाई संबंधी समस्याओं के समाधान एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा के लिए सिंचाई बन्धु की मासिक बैठक 14 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक राबर्ट्सगंज स्थित चौधरी चरण सिंह निरीक्षण गृह, बढ़ौली में पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। इसकी अध्यक्षता सिंचाई बन्धु के उपाध्यक्ष लाल बहादुर पाण्डेय करेंगे।अधिशासी अभियन्ता एवं सचिव, सिंचाई बन्धु ने बताया कि किसानों की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को यह बैठक आयोजित की जाती है। जुलाई माह की बैठक में सिंचाई व्यवस्था, नहरों के संचालन, जलापूर्ति तथा किसानों से संबंधित अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।उन्होंने बताया कि बैठक में किसानों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए सभी जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति अपेक्षित है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 9 जून 2026 को आयोजित पिछली बैठक में प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के निस्तारण की आख्या सात दिनों के भीतर उपलब्ध कराएं, ताकि आगामी बैठक में उसकी समीक्षा कर लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने और बैठक में आवश्यक सूचनाओं के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions