होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र : 11 अक्टूबर से शुरू होगी रेणुकूट की ऐतिहासिक रामलीला, 61वें वर्ष भी गूंजेगी रामलीला.

हिंडाल्को रामलीला परिषद की तैयारियां जोरों पर, 400 कलाकार करेंगे मंचन।

renukoot, sonebhadra

10:05 PM, Oct 10, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: यू . गुप्ता

सोनभद्र : 11 अक्टूबर से शुरू होगी रेणुकूट की ऐतिहासिक रामलीला, 61वें वर्ष भी गूंजेगी रामलीला.

हिंडाल्को रामलीला परिषद की तैयारियां जोरों पर, 400 कलाकार करेंगे मंचन।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

रेणुकूट, सोनभद्र,

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीला को जीवंत करने वाली हिंडाल्को रामलीला परिषद, रेणुकूट विगत 61 वर्षों से अनवरत भव्य रामलीला का सफल मंचन करती आ रही है। यह आयोजन न सिर्फ हिंडाल्को परिवार का गौरव है, बल्कि पूरे सोनभद्र जनपद की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। 

इस वर्ष रामलीला मंचन का शुभारंभ 11 अक्टूबर 2026 से होने जा रहा है।

इस वर्ष रामलीला मंचन का शुभारंभ 11 अक्टूबर 2026 से होने जा रहा है।

विज्ञापन

इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसका संपूर्ण संचालन, निर्देशन और अभिनय हिंडाल्को रेणुकूट परिवार के सदस्यों द्वारा ही किया जाता है, जो आस्था, समर्पण और सामाजिक एकता का अद्वितीय उदाहरण है।

इस वर्ष रामलीला मंचन का शुभारंभ 11 अक्टूबर 2026 से होने जा रहा है। इसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

रेणुकूट परिवार के सदस्यों द्वारा ही किया जाता है, जो आस्था, समर्पण और सामाजिक एकता का अद्वितीय उदाहरण है।

रेणुकूट परिवार के सदस्यों द्वारा ही किया जाता है, जो आस्था, समर्पण और सामाजिक एकता का अद्वितीय उदाहरण है।

विज्ञापन

आदित्य पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में राजेंद्र सिंह शेखावत, राजेश सिंह और विकास शाह कलाकारों को तराशने में जुटे हैं। कलाकारों की संवाद अदायगी, भाव-भंगिमा और मंचीय प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाने के लिए प्रतिदिन शाम को गहन रिहर्सल कराया जा रहा है।

सोन प्रभात को बताया कि इस बार लगभग 400 कलाकार भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन करेंगे।

सोन प्रभात को बताया कि इस बार लगभग 400 कलाकार भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन करेंगे।

रेणुकूट रामलीला परिषद के अध्यक्ष प्रमोद कुमार उपाध्याय, आदित्य प्रकाश पांडे सचिव, पद्माकर मिश्रा कोषाध्यक्ष ने सोन प्रभात को बताया कि इस बार लगभग 400 कलाकार भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन करेंगे। इसमें हिंडाल्को के कर्मचारी, उनके परिवारजन और स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। सभी कलाकार पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ अभ्यास में जुटे हैं।

विज्ञापन

इस बार मंच सज्जा, प्रकाश व्यवस्था, ध्वनि और दृश्य संयोजन को और अधिक भव्य बनाया जा रहा है, ताकि दर्शकों को रामायण के प्रमुख प्रसंगों का जीवंत और भावपूर्ण अनुभव हो सके। कॉस्टयूम डिजाइनर देवेंद्र सिंह,विवेक कुमार शुक्ला रिहर्सल प्रभारी एवं लक्ष्मण की भूमिका में अरुण कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह शेखावत, राजेश सिंह के निर्देशन मे संपन्न होगा। इस रामलीला महोत्सव का समापन 20 अक्टूबर 2026 को भव्य रावण दहन, मनमोहक राम दरबार झांकी और विशेष आतिशबाजी के साथ होगा।

हिंडाल्को श्री रामलीला परिषद, रेणुकूट ने समस्त नगरवासियों, श्रद्धालुओं और रामभक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्रीराम की लीलाओं का आनंद लें और कलाकारों का उत्साहवर्धन करें।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions