होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

किराये की कार में महिला के पर्स से जेवर और नकदी चोरी, चालक पर मुकदमा दर्ज

किराये की कार में महिला के पर्स से जेवर और नकदी चोरी, चालक पर मुकदमा दर्ज

9:17 PM, Jul 19, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

किराये की कार में महिला के पर्स से जेवर और नकदी चोरी, चालक पर मुकदमा दर्ज
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र में किराये की कार से यात्रा के दौरान महिला के पर्स से सोने के आभूषण और 12 हजार रुपये नकद चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चालक राज मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित के अनुसार, 13 नवंबर 2025 की रात वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रेणुकूट से रायगढ़ जाने के लिए किराये की कार से निकला था। कार की डिग्गी में सीएनजी टंकी होने के कारण सूटकेस वाहन की छत पर रखा गया, जबकि सोने के आभूषण और 12 हजार रुपये नकद पत्नी के हैंड पर्स में रखे गए थे।आरोप है कि रास्ते में अंबिकापुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर चालक ने नींद आने की बात कहकर करीब तीन घंटे तक वाहन खड़ा कर दिया, जहां सभी लोग सो गए। अगले दिन रायगढ़ पहुंचने पर पर्स की जांच करने पर सोने के दो कान के सेट, एक जोड़ी बाली, दो अंगूठियां, एक लॉकेट और 12 हजार रुपये नकद गायब मिले।पीड़ित का कहना है कि यात्रा के दौरान कई बार वह और उसकी पत्नी बच्चों के साथ कार से बाहर गए थे, जबकि चालक अकेला वाहन में मौजूद रहता था। इसी आधार पर उन्होंने चालक पर चोरी का संदेह जताया है।पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना 14 नवंबर 2025 को रेणुकूट पुलिस चौकी और 18 नवंबर 2025 को पिपरी थाने में लिखित रूप से दी गई थी। उनका आरोप है कि करीब 45 दिनों तक चौकी और थाने के चक्कर लगाने के बावजूद केवल आश्वासन मिलता रहा और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि वाहन मालिक और चालक प्रभावशाली लोगों के माध्यम से मामले को दबाने का प्रयास कर रहे थे।एसपी के निर्देश पर पिपरी पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions