बाल गृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण, मिशन शक्ति और महिला अधिकारों पर किया जागरूक
बाल गृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण, मिशन शक्ति और महिला अधिकारों पर किया जागरूक
8:03 PM, Jun 30, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र, 30 जून। माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देश तथा जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राम सुलीन सिंह के आदेश पर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने रॉबर्ट्सगंज स्थित पूर्वासी ग्रामीण उत्थान विकास सेवा समिति द्वारा संचालित बाल गृह (बालिका) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न सुरक्षा कानूनों की जानकारी दी गई।निरीक्षण दल में अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) ओमकार शुक्ला तथा सिविल जज (सीडी)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल शामिल रहे। इस दौरान बाल गृह की अधीक्षिका नीलम सिंह एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।निरीक्षण के समय बाल गृह में कुल 51 बालिकाएं आवासित मिलीं। इनमें सोनभद्र की 28, मिर्जापुर की 19, भदोही की 3 तथा शाहजहांपुर की एक बालिका शामिल थी। इसके अलावा दो नवजात शिशु भी बाल गृह में मौजूद मिले।निरीक्षण के दौरान बाल गृह में साफ-सफाई, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। अधिकारियों ने बालिकाओं को पॉक्सो अधिनियम, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध कानून, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम, समान पारिश्रमिक अधिनियम सहित महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। वहीं मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और विधिक अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया।कचरा प्रबंधन पर भी चलाया जागरूकता अभियानइसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्ययोजना 2026-27 के तहत रॉबर्ट्सगंज स्थित कांशीराम आवास परिसर के पास कचरा प्रबंधन विषयक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिविल जज (सीडी)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल ने लोगों को स्वच्छता एवं कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के बारे में जानकारी दी।उन्होंने बताया कि गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डिब्बों में रखने से पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलती है। उन्होंने हरे, नीले, लाल, पीले और काले डिब्बों में अलग-अलग प्रकार के कचरे के निस्तारण की जानकारी देते हुए इसके लाभ और गलत तरीके से कचरा फेंकने से होने वाले नुकसान के बारे में भी विस्तार से बताया। कार्यक्रम में चीफ एलएडीसी शमशेर बहादुर सिंह सहित लगभग 50 लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






