जुगैल पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, दो महिलाएं गिरफ्तार
सोनभद्र। अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जुगैल पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में दो वारंटी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
7:58 PM, Sep 15, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

न्यायालय के वारंट पर जुगैल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी महिलाएं गिरफ्तारसोनभद्र। अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जुगैल पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में दो वारंटी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में थाना जुगैल पुलिस ने यह कार्रवाई की।पुलिस के मुताबिक, न्यायालय सोनभद्र द्वारा जारी वारंट के क्रम में मु0नं0 9720/20, धारा 323, 504, 506 भादवि., राज्य बनाम सुमित्रा देवी वगैरह से संबंधित वारंटियों की तलाश की जा रही थी।इसी दौरान पुलिस टीम ने ग्राम चतरवार, थाना जुगैल स्थित उनके घर पर दबिश देकर सुमित्रा देवी पत्नी हरिनन्द लिया, उम्र करीब 55 वर्ष तथा कुमारी मुनिया पुत्री हरिनन्द, उम्र करीब 32 वर्ष को मंगलवार सुबह करीब 8 बजे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार दोनों महिलाएं ग्राम चतरवार, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र की निवासी हैं। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा, रामनयन यादव, अंकिता सिंह एवं सरिता सरोज, थाना जुगैल शामिल रहे।
यह भी पढ़ें






