होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

करमा पुलिस ने वांछित युवक को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

करमा पुलिस ने वांछित युवक को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

7:54 PM, Jun 28, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

करमा पुलिस ने वांछित युवक को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र, 28 जून। अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत करमा थाना पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई।अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी घोरावल के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक करमा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना करमा में दर्ज मु.अ.सं. 73/2026 में वांछित अभियुक्त अनीष गौतम को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनीष गौतम (20 वर्ष) पुत्र रामफल निवासी ग्राम गेदरी, थाना करमा, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) एवं 87 के तहत मुकदमा दर्ज था और वह पुलिस की गिरफ्त से बचने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अश्वनी राय, मुख्य आरक्षी विशाल चौहान तथा आरक्षी चंदन यादव शामिल रहे।सोनभद्र पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी चलाया जाएगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions