सोनभद्र चतरा ब्लॉक के पड़री में किसान पंचायत, किसानों ने जमीन बचाने का लिया संकल्प.
अन्नदाता किसानों की जमीन उनकी बहुमूल्य धरोहर है और किसी भी कीमत पर उनकी जमीन नहीं जाने दी जाएगी।
sonebhadra
3:51 PM, Oct 24, 2026
Share:
Edited By: U. Gupta , Reported By: Sanjay Singh

किसानों की जमीन और उनके परिवारों के भविष्य की रक्षा के लिए अब सामूहिक संघर्ष किया जाएगा।
सोनभद्र के चतरा ब्लॉक अंतर्गत पड़री में आज किसान पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे। उन्होंने किसानों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और उनकी बहुमूल्य कृषि भूमि की रक्षा के लिए हरसंभव संघर्ष करने का आश्वासन दिया। पंचायत में किसान रामाशंकर पाल ने अपनी बात रखते हुए कहा, "हम जान दे देंगे, पर जमीन नहीं देंगे।" उनके इस बयान के साथ किसानों ने अपनी जमीन बचाने के संकल्प को जाहिर किया। किसानों को संबोधित करते हुए मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र ने आरोप लगाया कि सरकार कॉरपोरेट घरानों को बढ़ावा देने के लिए किसानों का शोषण करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सोनभद्र के लोग अब तक संयम बरतते आए हैं, लेकिन किसानों की जमीन और उनके परिवारों के भविष्य की रक्षा के लिए अब सामूहिक संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों की जमीन उनकी बहुमूल्य धरोहर है और किसी भी कीमत पर उनकी जमीन नहीं जाने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें
संदीप मिश्र ने पंचायत में उपस्थित किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बहुत जल्द बड़ा आंदोलन खड़ा कर सरकार तक किसानों की आवाज पहुंचाई जाएगी और उनकी जमीन बचाने के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा। पंचायत में किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं और जमीन की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। मोर्चा संयोजक ने सभी किसान परिवारों को एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर धुलेन्धर कुमार, रामाशंकर पाल, आकाश चौहान, शत्रुघ्न बिंद, सूर्य यादव, अरविंद चौहान, दिनेश चेरो, बिंदू कुमार, सुरेश तथा संतोष चेरो सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।






