कोलिया घाटी बनी हादसों का रास्ता, अनियंत्रित होकर पलटा गिट्टी लदा ट्रक
सोनभद्र: घोरावल कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी भाग में कोलियाघाट पहाड़ी पर गिट्टी लदा सोलह चक्का ट्रक पलट गया। इस दुर्घटना से कुछ समय के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया था। बताया गया कि शाम के वक्त सोलह चक्का ट्रक गिट्टी लाद कर मध्य प्रदेश से यूपी जा रहा था।
9:33 PM, Nov 13, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र: घोरावल कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी भाग में कोलियाघाट पहाड़ी पर गिट्टी लदा सोलह चक्का ट्रक पलट गया। इस दुर्घटना से कुछ समय के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया था। बताया गया कि शाम के वक्त सोलह चक्का ट्रक गिट्टी लाद कर मध्य प्रदेश से यूपी जा रहा था। कोलिया घाटी में पहाड़ी पर चढ़ाई चढ़ रहा था कि ब्रेक ठीक से काम नहीं किया। जिसके कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के बगल में पलट गई। इस दुर्घटना में वाहन चालक गोपाल 35 वर्ष जख्मी हो गया। जिसका प्राथमिक उपचार घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। संयोग से ट्रक बहुत गहरी खाई में नहीं गई, नहीं तो बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। क्रेन की मदद से ट्रक को निकाल लिया गया। ट्रक मिर्जापुर का बताया जा रहा है। घोरावल से शिल्पी जाने वाला मार्ग कोलिया घाटी होकर गुजरता है। और एक दूसरा रास्ता बर्दिया- झरकटा घाटी का है। गौर करें तो दोनों ही मध्य प्रदेश को जोड़ने वाले मार्ग हैं जोकि घाटी पहाड़ी वाले हैं। इस तरह की दुर्घटनाएं पूर्व में भी झरकटा घाटी मे घट चुकी है।
यह भी पढ़ें






