होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

कुदरी ग्राम पंचायत बनी ग्रामीण विकास का मॉडल, एक ही परिसर में मिल रही अनेक जनसुविधाएं

कुदरी ग्राम पंचायत बनी ग्रामीण विकास का मॉडल, एक ही परिसर में मिल रही अनेक जनसुविधाएं

8:33 PM, Jun 9, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Babu lal sharma

कुदरी ग्राम पंचायत बनी ग्रामीण विकास का मॉडल, एक ही परिसर में मिल रही अनेक जनसुविधाएं
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। स्थानीय विकास खंड की कुदरी ग्राम पंचायत ग्रामीण विकास और जनसुविधाओं के क्षेत्र में एक नई पहचान बना रही है। यहां विकसित बहुउद्देशीय पंचायत परिसर ग्रामीणों के लिए विभिन्न सरकारी एवं सामुदायिक सेवाओं का केंद्र बन गया है। एक ही स्थान पर कई सुविधाएं उपलब्ध होने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिल रही है।बीते दिनों इस बहुउद्देशीय परिसर का उद्घाटन जिलाधिकारी चर्चित गौड़, प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड, एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।पंचायत परिसर स्थित सामुदायिक भवन में ग्राम पंचायत से जुड़े सभी कार्यों का संचालन किया जा रहा है। यहां पंचायत सहायक के माध्यम से ग्रामीणों को जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र, खतौनी समेत विभिन्न सरकारी दस्तावेजों से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।परिसर में बने अन्नपूर्णा भवन में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान संचालित की जा रही है, जहां पात्र लाभार्थियों को नियमित रूप से खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। वहीं प्रेरणा भवन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा संचालित दुकानों में उनके द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री की जा रही है, जिससे महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर मिल रहा है।ग्रामीणों की सुविधा के लिए परिसर में सामुदायिक शौचालय की व्यवस्था भी की गई है, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा परिसर के समीप एक विशाल पंचायत भवन का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। भवन के पूर्ण होने के बाद वर्तमान में सामुदायिक भवन से संचालित पंचायत कार्यालय को नए भवन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा, जिससे सामुदायिक भवन का उपयोग अन्य सामाजिक और सार्वजनिक कार्यों के लिए किया जा सकेगा।ग्रामीणों का कहना है कि एक ही परिसर में विभिन्न सुविधाओं के उपलब्ध होने से उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कुदरी ग्राम पंचायत के इस मॉडल को ग्रामीण आत्मनिर्भरता, सुशासन और समेकित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए अन्य ग्राम पंचायतों में भी इसे अपनाने पर जोर दिया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions