कुंडाडीह संपर्क मार्ग बदहाल, बरसात में गड्ढों से गुजरने को मजबूर ग्रामीण
कुंडाडीह संपर्क मार्ग बदहाल, बरसात में गड्ढों से गुजरने को मजबूर ग्रामीण
8:42 PM, Jul 17, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Babu lal sharma

।
विकासखंड म्योरपुर की ग्राम पंचायत कुंडाडीह का संपर्क मार्ग वर्षों से जर्जर होने के कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और उखड़ी गिट्टियां आवागमन में बाधा बन रही हैं। बरसात के दौरान जलभराव होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, किसान, मरीज और अन्य लोग आवागमन करते हैं, लेकिन बदहाल सड़क के कारण उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बाइक और चारपहिया वाहन चालक भी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की मरम्मत की मांग कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि बरसात में सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जिससे गांव का संपर्क प्रभावित हो रहा है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने तथा आवागमन सुगम बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
यह भी पढ़ें






