स्नातक-स्नातकोत्तर द्वितीय व तृतीय वर्ष में प्रवेश का अंतिम मौका, 20 सितंबर तक करें आवेदन
दुद्धी (सोनभद्र)। भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी में स्नातक एवं स्नातकोत्तर द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश का अंतिम अवसर दिया गया है।
8:13 AM, Sep 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी में स्नातक एवं स्नातकोत्तर द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश का अंतिम अवसर दिया गया है।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राजेश कुमार भारती ने सूचना जारी करते हुए बताया कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक स्नातक एवं स्नातकोत्तर द्वितीय तथा तृतीय वर्ष में प्रवेश नहीं लिया है, वे 20 सितंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें।
प्रभारी प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि तक प्रवेश न लेने वाले छात्र-छात्राओं को आगे प्रवेश का अवसर नहीं मिलेगा। ऐसे में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों से समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें