होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जन चौपाल में सार्वजनिक हो रही आवास प्लस सर्वे-2024 की सूची, ग्रामीणों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर

जन चौपाल में सार्वजनिक हो रही आवास प्लस सर्वे-2024 की सूची, ग्रामीणों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर

7:56 PM, Jun 30, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जन चौपाल में सार्वजनिक हो रही आवास प्लस सर्वे-2024 की सूची, ग्रामीणों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र, 30 जून। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की पात्रता सूची को जनपद की ग्राम पंचायतों में जन चौपाल के माध्यम से सार्वजनिक किया जा रहा है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर शुरू हुई इस प्रक्रिया का उद्देश्य पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों का पारदर्शी, निष्पक्ष और जनसहभागिता के आधार पर चयन सुनिश्चित करना है।जन चौपाल के दौरान पात्रता सूची ग्रामीणों के समक्ष पढ़कर सुनाई जा रही है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति सूची का अवलोकन कर सके। यदि किसी नाम को लेकर कोई तथ्यात्मक आपत्ति या त्रुटि है तो ग्रामीण मौके पर ही अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। सभी प्राप्त आपत्तियों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जन चौपाल की पूरी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाए तथा प्रत्येक ग्रामीण को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर दिया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ केवल वास्तविक एवं पात्र परिवारों तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे जन चौपाल में सक्रिय रूप से भाग लें और यदि पात्रता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति हो तो उसे निर्धारित समय के भीतर दर्ज कराएं, ताकि जांच के बाद पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समय पर मिल सके।प्रशासन का मानना है कि यह पहल पारदर्शिता, जनसहभागिता और सामाजिक जवाबदेही को मजबूत करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों के निष्पक्ष चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions