अनियंत्रित होकर गिरा लुना सवार, गंभीर रूप से घायल; ऊंचे स्पीड ब्रेकर पर उठे सवाल
अनियंत्रित होकर गिरा लुना सवार, गंभीर रूप से घायल; ऊंचे स्पीड ब्रेकर पर उठे सवाल
8:21 PM, Jul 15, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला (सोनभद्र)। स्थानीय डाला चौकी क्षेत्र के रेक्सहवां स्थित राष्ट्रीय जूनियर हाईस्कूल के पास बुधवार को एक लुना सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और डाला चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चोपन भिजवाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।वार्ड संख्या-8 के सभासद प्रतिनिधि सुरेश कुमार ने घायल के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल की पहचान अभय प्रसाद (48 वर्ष), पुत्र मुनेश्वर प्रसाद, निवासी बिल्ली जंक्शन के पास, के रूप में की।घटना के बाद सभासद प्रतिनिधि सुरेश कुमार एवं स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की कि दुर्घटनास्थल पर बने स्पीड ब्रेकर अत्यधिक ऊंचे हैं, जिसके कारण आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने स्पीड ब्रेकर के पास चेतावनी संकेतक (साइन बोर्ड), रिफ्लेक्टर तथा स्पष्ट स्पीड ब्रेकर संकेत लगाने और आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर को मानकों के अनुरूप बनाने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
यह भी पढ़ें






