होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

एनएच-39 पर बड़ा हादसा टला, हाईवा की चपेट में आने से बची तीन युवकों की जान

एनएच-39 पर बड़ा हादसा टला, हाईवा की चपेट में आने से बची तीन युवकों की जान

8:27 PM, Aug 10, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

एनएच-39 पर बड़ा हादसा टला, हाईवा की चपेट में आने से बची तीन युवकों की जान
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


बाइक की टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर हाईवा से टकराई बाइक, एक युवक घायल; पुलिस ने दोनों बाइकें कब्जे में लीं सोनभद्रदुद्धी (सोनभद्र)। एनएच-39 दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर जाबर खजुरी स्थित पेट्रोल पंप के सामने सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पेट्रोल पंप से मुख्य मार्ग पर निकल रही प्लेटिना बाइक की टक्कर दूसरी बाइक से हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान वहां से गुजर रहे हाईवा चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक प्लेटिना बाइक सवार पेट्रोल पंप से ईंधन भरवाकर एनएच-39 पर आया। इसी दौरान दुद्धी की ओर से खजुरी की तरफ जा रही हीरो बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद प्लेटिना चालक बाइक खड़ी कर मौके से फरार हो गया।हादसे में हीरो बाइक पर सवार तीनों युवक अनियंत्रित होकर हाईवा की दिशा में जा गिरे। उसी समय जयपुर से खड़कपुर, झारखंड की ओर जा रहा हाईवा वहां से गुजर रहा था। खतरा भांपते हुए तीनों युवकों ने समय रहते बाइक से छलांग लगा दी। इसके बाद उनकी बाइक हाईवा के अगले पहिए के नीचे आ गई और क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे में खजुरी निवासी बिट्टू (19) पुत्र राजू के पैर में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों ने उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बाइक पर सवार उसके भाई और अन्य रिश्तेदार सुरक्षित बताए जा रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।बेतरतीब पार्किंग को लेकर लोगों में नाराजगीस्थानीय निवासियों का कहना है कि पेट्रोल पंप और मोड़ के आसपास अक्सर वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं। इससे मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। लोगों ने पुलिस से घटनास्थल के आसपास अनुचित पार्किंग पर कार्रवाई करने और पेट्रोल पंप संचालक को भी आवश्यक निर्देश देने की मांग की है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और पेट्रोल पंप के सामने वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग पर रोक लगाने की मांग की है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions