बाल श्रम पर बड़ी कार्रवाई, छह नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू, नियोक्ताओं पर कानूनी शिकंजा
सोनभद्र में बाल श्रम पर बड़ी कार्रवाई, छह नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू, नियोक्ताओं पर कानूनी शिकंजा
8:12 PM, Jun 30, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र, 30 जून। जिले में बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत मंगलवार को श्रम विभाग और मानव तस्करी रोधी थाना (एएचटी) की संयुक्त टीम ने डाला, चोपन और ओबरा क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर छह नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया। इस दौरान बाल श्रम कराने वाले संबंधित नियोक्ताओं के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की गई।जिलाधिकारी चर्चित गोंड और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच में छह नाबालिग बच्चे कार्य करते पाए गए, जिन्हें तत्काल रेस्क्यू कर बाल श्रम से मुक्त कराया गया।श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित नियोक्ताओं के खिलाफ बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई है। साथ ही बच्चों के पुनर्वास और उनके अधिकारों के संरक्षण की प्रक्रिया भी शुरू की गई।अधिकारियों ने कहा कि जनपद में बाल श्रम, मानव तस्करी और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऐसे संयुक्त अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानजनक वातावरण मिल सके।अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज शर्मा, मानव तस्करी रोधी थाना (एएचटी) के प्रभारी निरीक्षक रामदरश राम, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव, आरक्षी पंकज कुमार तथा महिला आरक्षी शालिनी वैश्य शामिल रहे।
यह भी पढ़ें






