शिव को गुरु बना लो, अपना बना लिया संसार!!
शिव को गुरु बना लो, अपना बना लिया संसार!!
6:32 AM, Aug 7, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

शिव को गुरु बना लो, अपना बना लिया संसार!!
विंध्य नगर बैढ़न,
शिव शक्ति चर्चा में उमड़ी भक्तों की भीड़..
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
पावन श्रावण मास में जहां हर हर महादेव से वातावरण शिवमय प्रतीत हो रहा है, बोल बम की गूंज और भगवा से शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ महादेव से आशीष पाने के लिए आतुर है वही नगर और आवासीय स्थलों पर शिव चर्चा एवं जलाभिषेक कर भक्तों द्वारा आशीष प्राप्त हो रहा है, इसी क्रम में आज विंध्य नगर स्थित इंद्र पुरी में शिव भक्त अंबिका सिंह के आवास पर शिव शक्ति मंडली द्वारा शिव चर्चा का आयोजन किया गया,
शिव चर्चा करते हुए मुख्य गायक और शिव पुजारी देव राज नाई ने शिव माहात्म्य बताते हुए कहा शिव जगत के गुरु है, ये देवों के देव महादेव आदि गुरु है, शिव जी सरल और कृपालु है इन की कृपा से मानव हर सुख प्राप्त कर लेता है, अत: ॐ नमः शिवाय का जप अवश्य करना चाहिए, इस शुभ अवसर पर मुख्य गायक देवराज नाई , सुश्री गायत्री शर्मा, रुक्यभ नाई और मंडली के संचालक अंबिका दुबे, सहित अजीत कुमार, अरविंद कुमार ने एक से एक बढ़कर शिव भजन की प्रस्तुति दी, उपस्थित भक्तों ने नृत्य कर वातावरण को भक्ति मय बना दिया, सुनील द्वय ने ढोलक बेंजो पर एक से एक बढ़कर प्रस्तुति दी, इस शिव चर्चा में ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, ए के गहरवार एडवोकेट, सुरेश गुप्त ग्वालियरी, विवेक रावत, सहित अनेक पुरुष एवं महिला भक्त उपस्थित रहे, अंत में पूजन और आरती पश्चात प्रसाद वितरण सम्पन्न हुआ!!






