होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर मायके आई विवाहिता की सर्पदंश से मौत, परिवार में मचा कोहराम

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पकरहट गांव में रविवार को सर्पदंश से 28 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। वह रक्षाबंधन पर्व पर अपने मायके आई थी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

8:59 PM, Aug 31, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रक्षाबंधन पर मायके आई विवाहिता की सर्पदंश से मौत, परिवार में मचा कोहराम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पकरहट गांव में रविवार को सर्पदंश से 28 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। वह रक्षाबंधन पर्व पर अपने मायके आई थी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।जानकारी के अनुसार, रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी गांव निवासी 28 वर्षीय करिश्मा पटेल पत्नी अनिल पटेल रक्षाबंधन के अवसर पर अपने मायके पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पकरहट गांव आई थीं। रविवार को मायके में ही उन्हें किसी विषैले सर्प ने डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई।परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद करिश्मा को मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद परिजन शव लेकर रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions