डॉक्टर्स डे एवं सीए डे पर मारवाड़ी युवा मंच महिला सोन शाखा ने किया सम्मान समारोह आयोजित
डॉक्टर्स डे एवं सीए डे पर मारवाड़ी युवा मंच महिला सोन शाखा ने किया सम्मान समारोह आयोजित
8:27 AM, Jul 2, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

राबर्ट्सगंज। मारवाड़ी युवा मंच महिला सोन शाखा, राबर्ट्सगंज द्वारा डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) डे के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सक एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीना सिंह को डॉक्टर दिवस के उपलक्ष्य में तथा सीए शुभम कुमार अग्रवाल को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
मंच की ओर से दोनों सम्मानित अतिथियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की गई।कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच महिला सोन शाखा की प्रांत सदस्या श्रीमती अंकिता केजरीवाल, शाखा अध्यक्ष सुनीता सांवरिया, सचिव चित्रा जालान, कोषाध्यक्ष श्रीमती पूनम केडिया, महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अनीता थर्ड, एकता केजरीवाल, रीतु अग्रवाल सहित मंच की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।
यह भी पढ़ें
कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा, चिकित्सा एवं वित्तीय क्षेत्र में योगदान देने वाले विशेषज्ञों के सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया। उपस्थित सदस्यों ने ऐसे आयोजनों को समाज में प्रेरणा एवं सम्मान की भावना को सशक्त बनाने वाला बताया।






