होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र ने लगाया रक्तदान शिविर, 23 यूनिट रक्त हुआ संग्रह

मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र ने लगाया रक्तदान शिविर, 23 यूनिट रक्त हुआ संग्रह

9:06 PM, Jun 28, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र ने लगाया रक्तदान शिविर, 23 यूनिट रक्त हुआ संग्रह
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र, 28 जून। मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रविवार को दोपहर 3 बजे मोबाइल ब्लड वैन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया तथा अन्य लोगों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।शिविर में शाखा अध्यक्ष रवि केजरीवाल, शाखा सचिव शुभम अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ साँवरिया सहित मंच के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमएस संतोष झुनझुनवाला रहे। उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले रक्तदान शिविर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने मंच के सभी सदस्यों को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई दी।शिविर के दौरान कुल 25 लोगों का पंजीकरण किया गया, जिनमें से 23 लोगों ने रक्तदान किया।रक्तदान करने वालों में सृष्टि अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, पंकज कनोडिया, सौरभ चौधरी, हर्षित चौधरी, रवि केजरीवाल, अंकिता केजरीवाल, अनिता थरड, कार्तिक केडिया, सुयश कनोडिया, रवि अग्रवाल सहित अन्य रक्तदाताओं ने भाग लिया।मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्यों में सहभागिता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions