चुर्क-गुरमा नगर पंचायत में आठ सभासदों का सामूहिक इस्तीफा, अध्यक्ष और ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
चुर्क सोनभद्र। नगर पंचायत चुर्क-गुरमा में विकास कार्यों और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर चल रहा असंतोष अब खुलकर सामने आ गया है। नगर पंचायत के कामकाज से नाराज आठ सभासदों ने अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी (ईओ) के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया है
7:36 PM, Nov 19, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

विकास कार्यों में मनमानी और वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, जिलाधिकारी से विशेष जांच कराने की मांग
चुर्क सोनभद्र। नगर पंचायत चुर्क-गुरमा में विकास कार्यों और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर चल रहा असंतोष अब खुलकर सामने आ गया है। नगर पंचायत के कामकाज से नाराज आठ सभासदों ने अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी (ईओ) के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया है। सभासदों ने भ्रष्टाचार, मनमानी और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से पूरे मामले की विशेष जांच कराने की मांग की है। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के इस सामूहिक विरोध से नगर पंचायत की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, करीब तीन वर्ष पूर्व निर्वाचित एवं मनोनीत कुल 13 सभासदों वाली नगर पंचायत के आठ सभासद गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ विरोध जताते हुए जिलाधिकारी को अपना सामूहिक इस्तीफा सौंपा।
विज्ञापन
सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत में विकास कार्यों और वित्तीय लेनदेन को लेकर पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। बार-बार मांग किए जाने के बावजूद उन्हें आय-व्यय का पूरा विवरण उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इसके साथ ही टेंडर प्रक्रिया में धांधली और मनमाने तरीके से विकास कार्य कराए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं।
निर्वाचित सभासदों की राय को किया जा रहा नजरअंदाज
सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत के संचालन में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की राय और अधिकारों को नजरअंदाज किया जा रहा है। महत्वपूर्ण कार्यों और निर्णयों में पारदर्शिता के बजाय मनमानी हावी है। जब भी जिम्मेदार अधिकारियों से विकास कार्यों और वित्तीय गतिविधियों के संबंध में जानकारी मांगी जाती है, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिलता।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
सभासदों का कहना है कि नगर पंचायत की कथित कार्यप्रणाली से लगातार असंतोष बढ़ रहा था। इसी के विरोध में उन्होंने सामूहिक इस्तीफा देने का निर्णय लिया।
इन आठ सभासदों ने सौंपा इस्तीफा
कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को सामूहिक इस्तीफा सौंपने वाले सभासदों में रूपेश कुमार, सूरज चन्द्रवंशी, अजय सिंह, आरती देवी, पार्वती, अशफाक कुरैशी, ऊषा देवी और विशाल सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
सभासदों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि नगर पंचायत में कराए गए विकास कार्यों, टेंडर प्रक्रिया, आय-व्यय के विवरण और अन्य वित्तीय गतिविधियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उनका कहना है कि जांच से कथित अनियमितताओं की वास्तविकता सामने आएगी और दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी।
आठ सभासदों के सामूहिक इस्तीफे से नगर पंचायत चुर्क-गुरमा में प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अब इस मामले में जिला प्रशासन की जांच और आगे की कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं। वही नगर पंचायत चूर्क घुर्मा के अध्यक्ष प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव का कहना है कि सभासदों द्वारा लगाया गया सभी आरोप बुनियाद है आगे जो भी प्रशासनिक अधिकारियों का आदेश होगा उस पर कार्य किया जाएगा






