म्योरपुर ब्लॉक ने रचा नया कीर्तिमान, 109% नवीन नामांकन के साथ जनपद सोनभद्र में पाया प्रथम स्थान
पिछले वर्ष की तुलना में 109% नामांकन दर्ज, अन्य ब्लॉक अभी 100% लक्ष्य तक भी नहीं पहुंचे
sonbhadra
1:10 PM, Aug 6, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Ashish Gupta

म्योरपुर (सोनभद्र)। परिषदीय विद्यालयों में संचालित नवीन नामांकन अभियान के अंतर्गत म्योरपुर विकासखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद सोनभद्र के सभी विकासखंडों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। म्योरपुर ब्लॉक ने पिछले वर्ष की तुलना में 109 प्रतिशत नवीन नामांकन दर्ज कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उल्लेखनीय है कि जहां जिले के अधिकांश विकासखंड अभी तक 100 प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य भी प्राप्त नहीं कर सके हैं, वहीं म्योरपुर ने 109 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है।
इस उल्लेखनीय सफलता का श्रेय खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार के प्रभावी नेतृत्व एवं सतत मार्गदर्शन को दिया जा रहा है। उनके निर्देशन में नामांकन अभियान को मिशन मोड में संचालित किया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम पूरे जिले के सामने हैं।
अभियान के प्रभावी अनुश्रवण में एआरपी कृष्ण कान्त, शिव प्रिया, विजय पाल एवं विवेक झा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षकों का मार्गदर्शन किया तथा नामांकन अभियान को गति प्रदान की।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें
वहीं, संकुल शिक्षक अजय गुप्ता, शारदा प्रसाद, सर्वेश गुप्ता, प्रहलाद, सीमा, मोना प्रसाद, अमिता सिंह, छोटेलाल, पंकज बैस, गुड्ड प्रसाद सहित अन्य शिक्षकों ने गांव-गांव और घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया तथा विद्यालय से वंचित बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने में सराहनीय योगदान दिया।
विज्ञापन
इस उपलब्धि में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनंद के कुशल मार्गदर्शन और सतत मॉनिटरिंग का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके निर्देशन में संचालित नामांकन अभियान ने म्योरपुर ब्लॉक को जनपद में सर्वोच्च स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस सफलता को पूरी टीम के समर्पण, बेहतर समन्वय और जमीनी स्तर पर किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया। म्योरपुर ब्लॉक की यह उपलब्धि न केवल जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य विकासखंडों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।






