होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र में मतदान केंद्रों के आलेख्य प्रकाशन पर राजनीतिक दलों संग बैठक, 21 में 8 प्रस्ताव मंजूर उपशीर्षक

सोनभद्र में मतदान केंद्रों के आलेख्य प्रकाशन पर राजनीतिक दलों संग बैठक, 21 में 8 प्रस्ताव मंजूर

8:28 PM, Jul 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र में मतदान केंद्रों के आलेख्य प्रकाशन पर राजनीतिक दलों संग बैठक, 21 में 8 प्रस्ताव मंजूर
उपशीर्षक
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

:13 प्रस्ताव आयोग के मानकों पर खरे न उतरने से निरस्त, 18 जुलाई तक मतदान केंद्रों को मिलेगा अंतिम स्वरूपसोनभद्र, 15 जुलाई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 400-घोरावल, 401-रॉबर्ट्सगंज, 402-ओबरा (अजजा) एवं 403-दुद्धी (अजजा) के मतदान स्थलों एवं मतदान केंद्रों के आलेख्य प्रकाशन के संबंध में बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सांसद, विधायकों एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में बताया गया कि जनपद के मतदान स्थलों का आलेख्य प्रकाशन 4 जुलाई 2026 को जिला वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया था तथा 12 जुलाई तक आमजन एवं राजनीतिक दलों से सुझाव एवं आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। प्राप्त सुझावों और आपत्तियों की समीक्षा के लिए यह बैठक आयोजित की गई।जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जनपद में 1,563 मतदान स्थल एवं 973 मतदान केंद्र निर्धारित हैं। राजनीतिक दलों की ओर से कुल 21 प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें से जांच के बाद 8 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए, जबकि 13 प्रस्ताव निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप न पाए जाने के कारण निरस्त कर दिए गए।बैठक में यह भी बताया गया कि मतदान केंद्रों एवं स्थलों के संबंध में प्रारंभिक प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के लिए 1 जुलाई 2026 को भी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई थी।बैठक के समापन पर जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे एक बार पुनः मतदान केंद्रों एवं मतदान स्थलों का अध्ययन कर लें। यदि किसी प्रकार का संशोधन आवश्यक प्रतीत हो तो अगले दो दिनों के भीतर अपनी आपत्ति अथवा सुझाव लिखित रूप में जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दें। प्राप्त सुझावों का परीक्षण करने के बाद 18 जुलाई 2026 तक मतदान केंद्रों एवं स्थलों को अंतिम रूप प्रदान कर दिया जाएगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions