होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज में बाल दिवस पर मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, आकाश गुप्ता को 10 हजार और सौम्या सिंघल को मिला 5 हजार रुपये का पुरस्कार.

रेणुकूट में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

sonebhadra

3:02 PM, Nov 15, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: यू .गुप्ता

आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज में बाल दिवस पर मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, आकाश गुप्ता को 10 हजार और सौम्या सिंघल को मिला 5 हजार रुपये का पुरस्कार.

रेणुकूट में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

रेणुकूट (सोनभद्र)। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मेधावी बच्चों की उपलब्धियों को सराहते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में रामायण राय/कृषानु राय स्मारक मेधावी छात्र पारितोषिक संस्था की ओर से विद्यालय एवं डॉ. विनोद राय के सौजन्य से विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में विश्वकर्मा नगर निवासी आकाश गुप्ता को 10,000 रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। वहीं, सौम्या सिंघल पुत्री अनुज अग्रवाल को 5,000 रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

संस्था के प्रधानाचार्य ने दोनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उनकी मेहनत को सम्मान देने से उनमें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास पैदा होता है। ऐसे आयोजन बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions