आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दुधारू गाय की मौत
दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बे के वार्ड नंबर-2 में बीते शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक दुधारू गाय की मौके पर ही मौत हो गई। गाय की मौत से पशु स्वामी के परिवार में मातम छा गया
5:59 AM, Aug 29, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बे के वार्ड नंबर-2 में बीते शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक दुधारू गाय की मौके पर ही मौत हो गई। गाय की मौत से पशु स्वामी के परिवार में मातम छा गया।जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-2 निवासी रमल राम की पालतू गाय इन दिनों कई लीटर दूध दे रही थी। बीते शाम अचानक आकाशीय बिजली गिरने से गाय उसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की जानकारी मिलते ही पशु स्वामी और उनके परिजनों में मायूसी छा गई। रमल राम ने संबंधित विभाग से गाय की मौत का उचित आकलन कराते हुए सरकारी नियमानुसार मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।पशु स्वामी ने घटना की सूचना सभासद समेत पशुपालन विभाग के संबंधित अधिकारियों को दे दी है।
यह भी पढ़ें






