प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा आज सोनभद्र दौरे पर, चाचीकला में श्रद्धांजलि सभा में होंगे शामिल
प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा आज सोनभद्र दौरे पर, चाचीकला में श्रद्धांजलि सभा में होंगे शामिल
6:37 AM, Aug 8, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र, 8 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री एवं जनपद सोनभद्र के प्रभारी मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा आज 8 अगस्त को सोनभद्र के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान प्रभारी मंत्री जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री प्रातः 8:30 बजे सर्किट हाउस लोढ़ी पहुंचेंगे। इसके बाद 10:00 बजे ग्राम चाचीकला, कोन पहुंचकर स्वर्गीय जय प्रकाश चतुर्वेदी की श्रद्धांजलि सभा में प्रतिभाग करेंगे।श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के बाद प्रभारी मंत्री प्रातः 10:30 बजे चाचीकला से प्रस्थान कर सर्किट हाउस लोढ़ी लौटेंगे। दोपहर 12:00 बजे सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे।इसके उपरांत अपराह्न 3:00 बजे सोनभद्र से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।इससे पूर्व प्रभारी मंत्री 7 अगस्त की शाम 7:45 बजे सर्किट हाउस लोढ़ी पहुंचे थे, जहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करने के साथ ही जनपद स्तरीय अधिकारियों से मुलाकात की।
यह भी पढ़ें






