होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा आज सोनभद्र दौरे पर, कार्यकर्ता सम्मेलन से लेकर जनसंवाद तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा आज सोनभद्र दौरे पर, कार्यकर्ता सम्मेलन से लेकर जनसंवाद तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

7:19 PM, Jul 1, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा आज सोनभद्र दौरे पर, कार्यकर्ता सम्मेलन से लेकर जनसंवाद तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री एवं जनपद सोनभद्र के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा आज (2 जुलाई) सोनभद्र के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वह कार्यकर्ता सम्मेलन, विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, शोक संतप्त परिवार से मुलाकात तथा जनसंवाद कार्यक्रम सहित विभिन्न आयोजनों में भाग लेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री सुबह 11:15 बजे वाराणसी सर्किट हाउस से प्रस्थान कर दोपहर 1:00 बजे राबर्ट्सगंज स्थित डीआर ड्रीम्स होटल पहुंचेंगे।

यहां आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।इसके बाद अपराह्न 2:40 बजे सर्किट हाउस, लोढ़ी में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।दोपहर 3:40 बजे प्रभारी मंत्री चोपन क्षेत्र के ग्राम मीतापुर पहुंचकर हाल ही में नदी में डूबने से हुई दुखद घटना के शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करेंगे और उन्हें सांत्वना देंगे।

इसके उपरांत शाम 4:50 बजे राबर्ट्सगंज नगर के वार्ड संख्या-24, कम्हारी स्थित विजय विश्वकर्मा के आवास पर आयोजित स्थानीय कार्यक्रम एवं जनसंवाद में प्रतिभाग करेंगे। यहां वह स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 5:20 बजे वह अपने अगले गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions