होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

चुर्क गांव में प्रभारी मंत्री की जन चौपाल, जल जीवन मिशन और बिजली विभाग के अधिकारियों को लगाई फटकार.

जन चौपाल के दौरान प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर तलब कर जवाब मांगा।

sonebhadra

3:40 PM, Nov 18, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: संजय सिंह

चुर्क गांव में प्रभारी मंत्री की जन चौपाल, जल जीवन मिशन और बिजली विभाग के अधिकारियों को लगाई फटकार.

जन चौपाल के दौरान प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर तलब कर जवाब मांगा।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

ग्रामीणों ने पेयजल, जले ट्रांसफार्मर, पेंशन और किसान सम्मान निधि की समस्याएं उठाईं; मंत्री के निर्देश पर तत्काल गांव में लगवाया गया ट्रांसफार्मर.

सोनभद्र चुर्क गांव में बुधवार को प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग एवं सोनभद्र के प्रभारी प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामप्रवेश यादव ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों का स्वागत पुष्प कुछ एवं अंग वस्त्र देकर किया इसमें सदर विधायक भूपेश चौबे ने भी ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जन चौपाल के दौरान प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर तलब कर जवाब मांगा। जन चौपाल में गांव की महिलाओं ने जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति नहीं होने की शिकायत की। महिलाओं ने बताया कि गांव में नल तो लगे हैं, लेकिन पानी नहीं आ रहा है। इस पर प्रभारी मंत्री ने जल जीवन मिशन के अधिकारियों को तलब करते हुए नाराजगी जताई और पूछा कि गांव में पानी की आपूर्ति क्यों नहीं हो रही है। अधिकारियों ने पानी का पर्याप्त प्रेशर नहीं मिलने के कारण आपूर्ति बाधित होने की बात कही। इस पर प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा और सदर विधायक भूपेश चौबे ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

वहीं ग्राम प्रधान रामप्रवेश यादव ने बताया कि गांव में पिछले दो महीने से ट्रांसफार्मर जला हुआ है, जिससे ग्रामीणों को बिजली और किसानों को सिंचाई की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस पर प्रभारी मंत्री ने बिजली विभाग के एक्सईएन, एसी और एसडीओ को मौके पर बुलाया। उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया कि जब सरकार की मंशा 48 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदलने की है, तो गांव में छोटा सा ट्रांसफार्मर अब तक क्यों नहीं बदला गया। अधिकारियों ने बताया ट्रांसफार्मर जलने की खबर हम लोगों के संज्ञान में नहीं थी मंत्री की नाराजगी के बाद अधिकारियों ने तत्काल ट्रांसफार्मर मंगवाकर गांव में लगवाने की व्यवस्था की। फर्स्ट ग्रामीण ने एक स्वर में मांग किया की पुराने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से चुर्क गांव तक रास्ते का निर्माण होना चाहिए जिस पर प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आप लोगों का रास्ता बनवा दिया जाएगा तथा ग्रामीणों ने मंत्री जी से यह भी मांग किया की इस गांव की चकबंदी आज तक नहीं हुई है जल्द ही इस गांव की चकबंदी कर दी जाए

विज्ञापन

जन चौपाल में पत्रकार संजय सिंह ने मुसही विद्यालय जाने वाले रास्ते का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कुछ लोगों द्वारा विद्यालय के बच्चों के आने-जाने का रास्ता खोदकर बाधित कर दिया गया है। इस पर प्रभारी मंत्री ने मामले को संज्ञान में लिया और मौके पर मौजूद सदर एसडीएम से जानकारी मांगी। एसडीएम ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और जल्द ही बच्चों के आवागमन के लिए रास्ता बनवाया जाएगा।

इसके अलावा ग्रामीण बबलू पुत्र नरेश ने शिकायत की कि उन्हें आज तक दिव्यांग पेंशन का लाभ नहीं मिला है। वहीं शिवकुमारी ने बताया कि उनके पति के खाते में अब तक किसान सम्मान निधि की राशि नहीं पहुंची है। इस पर प्रभारी मंत्री ने कृषि विभाग के अधिकारियों को तलब कर जवाब मांगा। अधिकारियों ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।जन चौपाल में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं रखीं। प्रभारी मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल समाधान किया जाए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच सके। इस दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे, ओम प्रकाश यादव, श्रवण गोंड, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामप्रवेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions