राज्य मंत्री ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
डाला (सोनभद्र)। आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार की शाम प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने बाड़ी स्थित सोन नदी छठ घाट एवं डाला नगर पंचायत क्षेत्र के कुरदहंवा छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।
7:52 PM, Nov 13, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

छठव्रती महिलाओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को किया निर्देशित, गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने के दिए आदेश
डाला (सोनभद्र)। आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार की शाम प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने बाड़ी स्थित सोन नदी छठ घाट एवं डाला नगर पंचायत क्षेत्र के कुरदहंवा छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली अन्य सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि छठ महापर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और व्रती महिलाएं घाटों पर पहुंचती हैं। ऐसे में उनकी सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सोन नदी छठ घाट पर नदी के गहरे पानी वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां मजबूत बैरिकेडिंग कराने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पूजा-अर्चना के दौरान छठव्रती महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।उन्होंने रात्रि में घाटों पर ठहरने वाले व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं के लिए छाया, टेंट तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था कराने पर विशेष जोर दिया। इसके बाद राज्य मंत्री ने कुरदहंवा छठ घाट का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को घाट के चारों तरफ व्यवस्थित ढंग से बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया, ताकि भीड़ के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।राज्य मंत्री ने कहा कि कुरदहंवा छठ घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है। ऐसे में रात्रि विश्राम करने वाली व्रती महिलाओं एवं अन्य श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पूजा से पहले सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। घाटों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए, जिससे व्रती महिलाएं एवं श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में सूर्योपासना का महापर्व संपन्न कर सकें।इस दौरान ओबरा एसडीएम रवि पासवान, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती कुमारी, भाजपा नेता विकास पटेल, सभासद नितेश निषाद, विशाल गुप्ता, अवनीश देव पांडेय, क्षेत्रीय लेखपाल संदीप दत्त समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






