प्रदर्शनी में काम करने आई नाबालिग जल परी युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
प्रदर्शनी में काम करने आई नाबालिग जल परी युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
7:59 PM, Jun 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री के लापता होने के मामले में कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।पीड़िता की मां के अनुसार उसकी पुत्री 29 मई को रॉबर्ट्सगंज स्थित हाइडिल मैदान में आयोजित प्रदर्शनी में जलपरी के रूप में कार्य करने के लिए आई थी। अगले दिन परिजनों को सूचना मिली कि युवती रात से ही लापता है। सूचना मिलने पर उसकी मां तत्काल रॉबर्ट्सगंज पहुंची और विभिन्न स्थानों पर पुत्री की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।परिजनों द्वारा की गई खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि करमा थाना क्षेत्र का एक युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद महिला ने कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में तहरीर देकर मामले की जांच कर पुत्री की सकुशल बरामदगी तथा आरोपित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजन बेटी की सुरक्षित वापसी को लेकर चिंतित हैं और जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें






