होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

Crime news:बदमाशो ने युवक पर लाठी-डंडों से किया हमला, बाइक तोड़ने और 20 हजार रुपये लूटने का आरोप

राबर्ट्सगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में सुनसान रास्तों पर राहगीरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सहिजन गांव के समीप शुक्रवार की शाम बाइक से जा रहे एक युवक को कुछ युवकों ने रोककर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया

12:40 PM, Oct 31, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Crime news:बदमाशो ने युवक पर लाठी-डंडों से किया हमला, बाइक तोड़ने और 20 हजार रुपये लूटने का आरोप
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सुनसान रास्ते पर रेलवे ट्रैक पार करते ही बदमाशों ने घेरा, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती;

राबर्ट्सगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में सुनसान रास्तों पर राहगीरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सहिजन गांव के समीप शुक्रवार की शाम बाइक से जा रहे एक युवक को कुछ युवकों ने रोककर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी बाइक क्षतिग्रस्त करने के साथ जेब में रखे करीब 20 हजार रुपये भी निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। सड़क किनारे घायल पड़े युवक को राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पीड़ित ने गांव के ही कुछ युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी 

पुलिस की कार्यप्रणाली पर परिजनों ने उठाए सवाल

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, सहिजन गांव निवासी बलवंत (28) शुक्रवार की शाम किसी काम से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रहा था। बताया जाता है कि रेलवे ट्रैक पार करने के बाद सुनसान स्थान पर कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में बलवंत गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और जेब में रखे करीब 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।घटना के बाद उधर से गुजर रहे राहगीरों की नजर घायल युवक पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

एंबुलेंस की मदद से घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे।तहरीर लेकर अगले दिन आने को कहापरिजनों का आरोप है कि उपचार के बाद जब वे घटना की शिकायत लेकर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने उनकी तहरीर तो ले ली, लेकिन अगले दिन आने की बात कहकर उन्हें वापस लौटा दिया। इसको लेकर परिजनों में नाराजगी है। उनका कहना है कि गंभीर मारपीट और रुपये छीनने की घटना के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन

जांच के दिए गए निर्देश

इस संबंध में सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions