होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मिशन शक्ति: परिवार परामर्श केंद्र की पहल से 3 परिवारों में लौटी खुशियां, 4 मामलों की हुई सुनवाई

सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज के परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। महिला थाना प्रभारी रीता यादव की अध्यक्षता में आयोजित सुनवाई के दौरान कुल चार प्रकरणों में दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग और आपसी संवाद कराया गया।

8:00 PM, Oct 4, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

मिशन शक्ति: परिवार परामर्श केंद्र की पहल से 3 परिवारों में लौटी खुशियां, 4 मामलों की हुई सुनवाई
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज के परिवार परामर्श केंद्र में रविवार  को पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। महिला थाना प्रभारी रीता यादव की अध्यक्षता में आयोजित सुनवाई के दौरान कुल चार प्रकरणों में दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग और आपसी संवाद कराया गया।विस्तृत परामर्श और बातचीत के बाद तीन मामलों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति कायम कराते हुए सुलह-समझौता कराया गया। इससे संबंधित परिवारों के बीच उत्पन्न विवादों का शांतिपूर्ण समाधान हुआ और आपसी सौहार्द का वातावरण पुनः स्थापित करने का प्रयास सफल रहा।वहीं, एक प्रकरण में आवश्यक काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों को अगली सुनवाई के लिए तिथि प्रदान की गई।महिला थाना रॉबर्ट्सगंज की ओर से बताया गया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। काउंसलिंग के जरिए परिवारों को संवाद और आपसी सहमति से विवादों का समाधान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions