होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

MLC चुनाव:वाराणसी खंड स्नातक MLC चुनाव को लेकर भाजपा ने शुरू की तैयारियां, मतदाता सूची पर विशेष जोर

सोनभद्र। वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी MLC चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 9 अक्टूबर 2026 को आयोजित बभनी मंडल की बैठक के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा ने चुनाव से संबंधित तैयारियों और आवश्यक कागजी कार्रवाई को समय से पूरा करने की बात कही।

7:46 PM, Oct 9, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

 MLC चुनाव:वाराणसी खंड स्नातक MLC चुनाव को लेकर भाजपा ने शुरू की तैयारियां, मतदाता सूची पर विशेष जोर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



बभनी मंडल की बैठक में लालकेश कुशवाहा ने कहा—मतदाता सूची में एक भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए
बभनी, सोनभद्र। वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी MLC चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 9 अक्टूबर 2026 को आयोजित बभनी मंडल की बैठक के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा ने चुनाव से संबंधित तैयारियों और आवश्यक कागजी कार्रवाई को समय से पूरा करने की बात कही।
बैठक में लालकेश कुशवाहा ने कहा कि चुनाव को पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना संगठन का दायित्व है। इसके लिए मतदाता सूची को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रह जाए और अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

बैठक में चुनाव से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री सोनभद्र मनोज सिंह बबलू, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद दुबे, मंडल उपाध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी, महामंत्री विकास सिंह खरवार, लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, शक्ति केंद्र संयोजक ज्वाला सिंह खरवार, लल्लन प्रसाद, विजय कुमार, रामचरण सहित भाजपा के अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions