स्वयं सहायता समूहों से जुड़ेंगी अधिक महिलाएं, बढ़ेंगे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर : डीएम
स्वयं सहायता समूहों से जुड़ेंगी अधिक महिलाएं, बढ़ेंगे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर : डीएम
8:02 PM, Jun 4, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। जनपद में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूहों के विस्तार पर विशेष जोर दिया जाएगा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो और जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आए।जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ संवाद करते हुए उनके द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान महिलाओं ने सोया मिल्क, पनीर, बकरी के दूध से निर्मित साबुन समेत अन्य उत्पादों के निर्माण एवं विपणन से संबंधित अनुभव साझा किए।जिलाधिकारी ने कहा कि समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग और समयबद्ध बिक्री सुनिश्चित की जाए, ताकि महिलाओं को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उत्पादन कार्य में उपयोग होने वाले कच्चे माल एवं अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित की जाए, जिससे उत्पादन प्रभावित न हो।उन्होंने डीसी एनआरएलएम को निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की ब्रांडिंग, विपणन और बाजार विस्तार के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही स्थानीय और बाहरी बाजारों में उत्पादों की पहुंच बढ़ाने के लिए प्रभावी रणनीति अपनाई जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि समूह आधारित आजीविका गतिविधियां महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम हैं। इससे न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि वे परिवार और समाज में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






