होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दीवार बनाने को लेकर विवाद में मां-बेटी की पिटाई, घर पर पथराव का आरोप

दीवार बनाने को लेकर विवाद में मां-बेटी की पिटाई, घर पर पथराव का आरोप

6:16 PM, Aug 9, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

दीवार बनाने को लेकर विवाद में मां-बेटी की पिटाई, घर पर पथराव का आरोप
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


खपरैल का मकान क्षतिग्रस्त, घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में पटीदारों पर मां-बेटी के साथ मारपीट करने और घर पर पथराव करने का आरोप लगा है। पथराव में खपरैल का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़िता पार्वती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे घर में दीवार बनाने को लेकर पटीदारों से विवाद हो गया।

आरोप है कि पोखरा निवासी राम प्रसाद, गुलाब चंद, सुभाष, नंदू और मुकेश ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों, लाठी, ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। मारपीट में पार्वती घायल हो गईं।आरोप है कि पार्वती की बेटी दुर्गावती बीच-बचाव करने पहुंचीं तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद घर पर पत्थरबाजी की गई, जिससे खपरैल का मकान क्षतिग्रस्त हो गया।ग्राम प्रधान शंभू गुप्ता के अनुसार दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है।

विज्ञापन

करीब छह माह पूर्व भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी।उप निरीक्षक मक्खन लाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions