ट्रक की टक्कर से मां-बेटी गंभीर घायल, वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर
ट्रक की टक्कर से मां-बेटी गंभीर घायल, वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर
7:49 PM, Jun 8, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम एक सड़क दुर्घटना में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वंदना त्रिपाठी (30 वर्ष) पत्नी अवधेश त्रिपाठी तथा उनकी पुत्री समीक्षा (9 वर्ष), निवासी कटरा कोतवाली मिर्जापुर, वर्तमान में पुसौली में रह रही हैं। दोनों शाम करीब 6 बजे स्कूटी से पुसौली से रॉबर्ट्सगंज कस्बे की ओर जा रही थीं।इसी दौरान ट्रक संख्या UP 53 FT 2555 ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लोढ़ी के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।
यह भी पढ़ें






