होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

Crime news:चार दिन तक तलाशती रही मां, आखिरकार पानी में मिला मृतक जिगर का टुकड़ा

मारकुंडी (सोनभद्र)। छठ महापर्व के उल्लास के बीच सोनभद्र जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। चोपन थाना क्षेत्र के चुर्क-गुर्मा नगर पंचायत स्थित आदिवासी बस्ती वार्ड नंबर-9 से चार दिन पूर्व रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए तीन वर्षीय मासूम बालक का शव रविवार को बरामद हुआ। बस्ती से कुछ दूरी पर गहरे पानी में शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

1:25 PM, Nov 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

Crime news:चार दिन तक तलाशती रही मां, आखिरकार पानी में मिला मृतक जिगर का टुकड़ा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र: चार दिन से लापता तीन वर्षीय मासूम का गहरे पानी में मिला शव, परिवार में मचा कोहरामचोपन थाना क्षेत्र के चुर्क-गुर्मा नगर पंचायत की आदिवासी बस्ती वार्ड नंबर-9 की घटना, बुधवार की रात घर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुआ था बालकमारकुंडी (सोनभद्र)। छठ महापर्व के उल्लास के बीच सोनभद्र जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।

चोपन थाना क्षेत्र के चुर्क-गुर्मा नगर पंचायत स्थित आदिवासी बस्ती वार्ड नंबर-9 से चार दिन पूर्व रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए तीन वर्षीय मासूम बालक का शव रविवार को बरामद हुआ। बस्ती से कुछ दूरी पर गहरे पानी में शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, आदिवासी बस्ती वार्ड नंबर-9 निवासी मंजू देवी पत्नी राम सिंह का तीन वर्षीय पुत्र बुधवार की रात घर में सो रहा था।

इसी दौरान वह अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब बालक का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने गुरमा पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की सूचना दी और बच्चे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई।परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा बच्चे की तलाश की जा रही थी, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। रविवार को बस्ती से कुछ दूरी पर गहरे पानी में मासूम का शव मिलने की सूचना मिली।

विज्ञापन

शव की बरामदगी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।घटना को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों ने बच्चे की हत्या कर शव पानी में छिपाए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, हत्या की पुष्टि अभी नहीं हुई है। बच्चे की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।चार दिन तक मासूम का कोई सुराग न मिलने और फिर उसका शव बरामद होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions