नमो मैराथन में मुकेश और सुमन पटेल ने मारी बाजी, युवाओं में दिखा उत्साह
सोनभद्र। जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित नमो मैराथन प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 418 और बालिका वर्ग में 215 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। दोनों वर्गों की दौड़ संपन्न होने के बाद विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
7:43 PM, Sep 15, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

सोनभद्र। जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित नमो मैराथन प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 418 और बालिका वर्ग में 215 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। दोनों वर्गों की दौड़ संपन्न होने के बाद विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री एवं सोनभद्र के प्रभारी हंसराज विश्वकर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता और सोनभद्र भाजपा प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे।बालक वर्ग की प्रतियोगिता में मुकेश ने प्रथम, विनोद चौहान ने द्वितीय तथा विक्रम सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में सुमन पटेल प्रथम, खुशबू पाल द्वितीय तथा आकांक्षा यादव तृतीय स्थान पर रहीं।विजेता प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 21 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार के रूप में 5,100 रुपये प्रदान किए गए। इसके अलावा दोनों वर्गों में 21 अन्य प्रतिभागियों को 1,100 रुपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी पुरस्कार प्राप्त बालक-बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र और पानी की बोतल भी प्रदान की गई। मैराथन में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।युवाओं को फिट रखने की दिशा में सराहनीय पहलमुख्य अतिथि एवं जिले के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि नमो मैराथन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ के विचार पर आधारित है। इसका उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ एवं फिट रखने के साथ ही उन्हें देश के विकास में सहभागी बनाना है। उन्होंने जन कल्याण सेवा समिति के इस प्रयास को सोनभद्र के युवाओं के लिए सराहनीय पहल बताया।राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि लगातार दूसरे वर्ष आयोजित नमो मैराथन से जनपद के युवाओं में दौड़ एवं खेल के प्रति जागरूकता बढ़ी है। प्रतियोगिता से बच्चों में अपनी प्रतिभा साबित करने की भावना विकसित हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आयोजन निरंतर जारी रहेगा और जिले के अधिक से अधिक युवा इससे लाभान्वित होंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता एवं सोनभद्र भाजपा प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि जन कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित नमो मैराथन प्रतियोगिता जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इससे युवाओं में खेल के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और उनके अंदर आगे बढ़ने तथा बेहतर प्रदर्शन करने की प्रतिस्पर्धा विकसित होगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के सचिव धर्मवीर तिवारी ने की, जबकि संचालन चुर्क मंडल भाजपा अध्यक्ष दिलीप चौबे ने किया।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा देवी, कोषाध्यक्ष अरविंद पांडे, मनीष अग्रहरि, कृष्णा मुरारी गुप्ता, आनंद मिश्रा, श्याम द्विवेदी, संजय सिंह, पंकज ओझा, अंशु चौबे, विनोद सोनी, रवि तिवारी, योगेश सिंह, अनूप पांडे, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच संजय सिंह, महिला नेशनल खिलाड़ी एवं कोच रजनी अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, खिलाड़ी, कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






