होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Murder:जिस पर था भरोसा, उसी ने ले ली जान; पत्नी-बेटा निकले हत्यारोपित

घोरावल (सोनभद्र)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तेंदुआ गांव में खेत में वृद्ध राम सिंह का शव मिलने के मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक वृद्ध की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी कलावती और बेटे सूरज ने मिलकर की थी। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

8:39 PM, Sep 14, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Murder:जिस पर था भरोसा, उसी ने ले ली जान; पत्नी-बेटा निकले हत्यारोपित
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


वृद्ध की हत्या का खुलासा, पत्नी और बेटा गिरफ्तारजमीन के रुपये को लेकर हुआ था विवाद, गमछे से गला कसकर की हत्या का आरोपघोरावल (सोनभद्र)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तेंदुआ गांव में खेत में वृद्ध राम सिंह का शव मिलने के मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक वृद्ध की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी कलावती और बेटे सूरज ने मिलकर की थी। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।बीते शनिवार की सुबह राम सिंह का शव उसके घर से करीब 150 मीटर दूर खेत में मिला था। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुडवाल और क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए थे। मृतक की पुत्री पूनम देवी की तहरीर पर उसके भाई सूरज और मां कलावती के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के अनुसार, जांच के दौरान सामने आया कि राम सिंह के पास कुल चार बीघा जमीन थी। इसमें दो बीघा जमीन पहले से रेहन पर थी, जबकि शेष दो बीघा जमीन भी 10 सितंबर को रेहन पर रखी गई थी। इसके रुपये-पैसे को लेकर मृतक का पत्नी और बेटे से विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक राम सिंह शराब पीने का भी आदी था।पूछताछ में सामने आई घटना की कहानीपुलिस के अनुसार, घटना वाली रात राम सिंह घर आया था। इसी दौरान उसका बेटे सूरज से विवाद होने लगा। आरोप है कि विवाद के बीच सूरज ने राम सिंह के गले में पड़े गमछे को कस दिया, जिससे वह अचेत होकर मरणासन्न अवस्था में पहुंच गया। इसके बाद डर के कारण सूरज और उसकी मां कलावती राम सिंह को घर से दूर पगडंडी के रास्ते खेत में ले गए और वहां सुला दिया। पुलिस का कहना है कि तब तक राम सिंह की मौत हो चुकी थी।जांच और विवेचना के दौरान पुलिस का शक मृतक के घरवालों पर गहराता गया। कड़ी पूछताछ में सूरज और कलावती ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश सिंह के नेतृत्व में महिला हेड कांस्टेबल मीना यादव, कांस्टेबल योगेश पटेल और हरिश्याम की टीम ने सोमवार को तेंदुआ गांव पहुंचकर दोनों आरोपितों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस ने मामले में धारा 103(1), 238(ए) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions