होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Murder:अवैध संबंध के शक में पत्नी पर चाकू से हमला,मौत; आरोपी पति फरार

सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज गांव में पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर हुए विवाद में पति द्वारा चाकू से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल 24 वर्षीय मैना कुमारी की रविवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति

8:36 PM, Oct 4, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Murder:अवैध संबंध के शक में पत्नी पर चाकू से हमला,मौत; आरोपी पति फरार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज गांव में पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर हुए विवाद में पति द्वारा चाकू से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल 24 वर्षीय मैना कुमारी की रविवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, डिबुलगंज निवासी राजरूप धरिकार का दो अक्टूबर की शाम पत्नी मैना कुमारी से विवाद हुआ था।

आरोप है कि राजरूप पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक जताते हुए उससे विवाद कर रहा था। कहासुनी बढ़ने पर उसने चाकू से मैना के पेट पर वार कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।आरोप है कि घटना के बाद घायल महिला को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय घर पर ही रखा गया और पुलिस को भी सूचना नहीं दी गई।

पेट में गंभीर चोट होने के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती रही। शनिवार को तबीयत अधिक खराब होने पर स्वजन उसे संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार को मैना कुमारी ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

मृतका के दो बच्चे हैं। बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद उसके पिता अच्छे लाल अनपरा थाने पहुंचे और आरोपी दामाद राजरूप के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपी की तलाश में दबिश

विज्ञापन

अनपरा थाने के एसआइ मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच के साथ घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions