Murder:संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन स्थित बैरहवा टोले में रविवार सुबह करीब 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके घर के अंदर मिला। सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।
2:21 PM, Oct 4, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की असली वजह, पुलिस जांच में जुटी
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन स्थित बैरहवा टोले में रविवार सुबह करीब 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके घर के अंदर मिला। सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।मृतका की पहचान मलोरेमा देवी, पत्नी श्यामसुंदर के रूप में हुई है। बताया गया कि उनका बेटा सुनील जब घर पहुंचा तो मां को मृत अवस्था में देखकर हैरान रह गया। उसने तत्काल चोपन पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए राबर्ट्सगंज पीएम हाउस भेज दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। परिजनों ने भी मौत को लेकर संदेह जताया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।






