होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

ब्लॉक दुद्धी के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर दुकान की गुमटी में घुसा, बाइक सवार घायल, स्कूटी-बाइक क्षतिग्रस्त.

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी और बाइक को चपेट में लेते हुए दो बंद दुकानों की गुमटी में घुस गया।

sonebhadra

5:27 PM, Nov 16, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र।

ब्लॉक दुद्धी के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर दुकान की गुमटी में घुसा, बाइक सवार घायल, स्कूटी-बाइक क्षतिग्रस्त.

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी और बाइक को चपेट में लेते हुए दो बंद दुकानों की गुमटी में घुस गया।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय कस्बे के दुद्धी-हाथीनाला एनएच 39 मार्ग स्थित ब्लॉक के पास रविवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी और बाइक को चपेट में लेते हुए दो बंद दुकानों की गुमटी में घुस गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर जनरेटर लेकर बढनीनाला की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर दुद्धी ब्लॉक के पास पहुंचा, अचानक चालक का नियंत्रण छूट गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर सैलून दुकान के पास खड़ी एक स्कूटी और बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए सड़क किनारे स्थित दो बंद गुमटियों में जा घुसा।

बताया गया कि हादसे के दौरान सैलून दुकान में कुछ लोग शेविंग करा रहे थे और दुकान से सटे बंद गुमटी के पास एक स्कूटी और एक बाइक खड़ी थी, जो स्कूटी कस्बा निवासी अमरनाथ जायसवाल की है। गनीमत रही कि वे अपनी स्कूटी और अन्य बाइक सवार अपनी बाइक खड़ी कर दुकान के अंदर थे, जिससे वे बाल बाल बच गए। हालांकि खड़ी स्कूटी और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं इस दौरान सामने से आ रहा एक बाइक सवार युवक भी अनियंत्रित होकर गिर गया, जिसे मामूली चोटें आईं। घटना के बाद वह अपनी बाइक उठाते हुए मौके से भाग निकला। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी-बाइक को कब्जे में ले लिया है और ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रैक्टर बंद गुमटी के बजाय किसी खुली दुकान या भीड़भाड़ वाले इलाके में टकराता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions